हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर बस पलटी, टायर के नीचे कुचलने से दो की मौत

हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर बस पलटी, टायर के नीचे कुचलने से दो की मौत

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के उदयपुर जिले के उदयापुर-झाड़ोल नेशनल हाईवे 58 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. करीब 50 यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दो लोगों की मौत की खबर है. हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर झाड़ोल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. साथ ही क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया.

रणघाट के पास बिगड़ गया था बस का संतुलन

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की. इसमें सामने आया कि यह यात्री बस उदयपुर शहर के देबारी से झाड़ोल के बदराणा जा रही थी. जहां रणघाट के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. बस के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई.

पहियों के नीचे आने से दो की मोत

पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने यात्रियों की मदद की. उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया. साथ ही मौके पर हादसे की जानकारी भी दी. इसके बाद घायलों को बस से बाहर निकालकर सीधे झाड़ोल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हादसे की शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत हो गई है जिनकी पहचान सुमन और राजू के रूप में हुई है. झाड़ोल अस्पताल से कुछ घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया.

 बस ड्राइवर पर लगा लापरवाही का आरोप

यह हादसा झाड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर हुआ.बस में सवार लोग देबारी से झाड़ोल के बधराना जा रहे थे. एक दिन पहले हुई शादी के बाद लड़की पक्ष के परिजन लड़के पक्ष के समारोह में शामिल होने देबारी से बदराणा जा रहे थे. झाड़ोल अस्पताल में बस के घायलों ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि बस ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था.जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर रणघाट के पास पलट गई.

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान