रीट परीक्षा पेपर के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची को दिया जन्म

रीट परीक्षा पेपर के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची को दिया जन्म

राजस्थानी चिराग। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता रीट परीक्षा 2024 का आयोजन गुरुवार को दिन दो पारियों में परीक्षा हुई। पहली पारी में 9515 में से 9053 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 462 अनुपस्थित रहे। ऐसे में कुल 95.14 प्रतिशत ने परीक्षा दी। दूसरी पारी में 14004 में से 13565 ने परीक्षा दी। इनमें से 439 अनुपस्थित रहे। कुल 96.87 प्रतिशत उपस्थित रहे।

दोनों पारियों में कुल 96.15 प्रतिशत उपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को देखते हुए रोडवेज निगम ने 19 अतिरिक्त बस लगाई। परीक्षा समाप्त होने पर बाजार में जाम की स्थिति हो गई।

वहीं राउमा विद्यालय बरोनी के परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार सुबह पहली पारी में एक परीक्षार्थी की पेपर के दौरान प्रसव पीड़ा हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से जनाना अस्पताल टोंक ले जाया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया है।
चिकित्सक डॉ. विनोद परवेरिया ने बताया कि दोनों स्वस्थ्य हैं। यह परीक्षार्थी लाम्बाहरिसिंह के बागड़ी निवासी प्रियंका पत्नी जीतराम है। उसका परीक्षा केन्द्र बरोनी आया था। वह सुबह तक ठीक थी।
सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित परीक्षा के दौरान उसे 11 बजकर 45 मिनट पर प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में 12 बजकर 5 मिनट पर उसे एम्बुलेंस से टोंक के लिए रवाना कर दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान उसका 25 मिनट का पेपर छूट गया। इसमें कई प्रश्न रह गए।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार