बीकानेर में बदलो ने डाला डेरा, रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बीकानेर में बदलो ने डाला डेरा, रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

राजस्थानी चिराग। बीकानेर में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। सुबह करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में भी बारिश हुई। बीकानेर शहर के साथ ही गांवों में भी हल्की बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने बीकानेर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। दरअसल, लगातार बढ़ते तापमान के बीच बीकानेर में बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है। हल्की सर्द हवाओं के बीच बूंदाबांदी का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। पिछले कुछ दिनों में तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण शहर धीरे धीरे गर्मी की चपेट में आ रहा था, लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने फिर से मौसम को अच्छा कर दिया। बीकानेर में आने वाले कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे रुक रुककर बारिश हो रही है। आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा