नाबालिग से लव जिहाद के लिए किडनैप फिर बंधक बनाकर किया रेप, पीड़िता के पिता ने दी थी रिपोर्ट, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

नाबालिग से लव जिहाद के लिए किडनैप फिर बंधक बनाकर किया रेप, पीड़िता के पिता ने दी थी रिपोर्ट, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

राजस्थानी चिराग। लव जिहाद के लिए नाबालिग का अपहरण और बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। गत 30 अप्रेल 2024 को ग्रामीण थाने में पीड़िता के पिता ने खांजण पानरवा निवासी अकरम उर्फ विक्रम पुत्र सलीम खां के खिलाफ अपहरण व बलात्कार की रिपोर्ट दी। थी।

बताया कि 15 अगस्त 2023 को उसकी पुत्री कार्यक्रम में गई थी, अचानक वहां से गायब हो गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी अकरम उसकी पुत्री को लव जिहाद के लिए अपहरण कर खांजण गांव ले गया। वहां बंधक बनाकर आरोपी ने पुत्री के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान लिए।
बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया। चालान पेश होने पर विशिष्ट लोक अभियोजक चेतनपुरी गोस्वामी ने 15 गवाह व 25 दस्तावेज पेश किए। आरोप सिद्ध होने पर पोक्सो-1 न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राम सुरेश प्रसाद ने आरोपी को धारा 344 में दो वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना तथा धारा 376 में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय ने साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह पीड़ित प्रतिकर स्कीम से पीड़िता को एक लाख रुपए बतौर क्षतिपूर्ति देवे।

  • Related Posts

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनें…

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…

    You Missed

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर