भतीजे ने चाचा को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, हथौड़े से फोड़ा सिर, ब्लेड से कट लगाकर भर दी मिर्ची

भतीजे ने चाचा को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, हथौड़े से फोड़ा सिर, ब्लेड से कट लगाकर भर दी मिर्ची

राजस्थानी चिराग। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने मृतक के पड़ोसी दो जनों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी रिश्ते में मृतक का भतीजा है। सामने आया कि आरोपियों ने मृतक से कर्ज ले रखा था, जो नहीं चुका पा रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए हत्या कर दी। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। घटना उदयपुर के उदयसागर पाल की है।

लोगों ने आरोपियों के घर तोडफ़ोड़ की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के उदयसागर पाल पर युवक का खून से सना शव पड़ा था। पहचान भल्लों का छोटा गुड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र लोगर डांगी के रूप में हुई। शंकरलाल फोटोग्राफी, प्रोपर्टी दलाली के साथ ही फाइनेंस का काम भी करता था। पुलिस ने आरोपी भल्लों का छोटा गुड़ा निवासी मांगीलाल उर्फ जगदीश डांगी और निवासी मदनलाल डांगी को गिरफ्तार किया। सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में कर्जदार हो गए थे। उन्होंने तार से गला दबाकर, धारदार हथियार और हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। उन्होंने शंकरलाल से 5-5 लाख रुपए उधार लिए, जो चुका नहीं पा रहे थे। आरोपी मदनलाल रिश्ते में शंकरलाल का भतीजा लगता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल