एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई सुनील बिश्नोई पर रेप के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई परिवादी को लगातार डराने-धमकाने के साथ फंसाने की धमकी भी दे रहा था। परेशान होकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

रिसॉर्ट की पार्किंग में पकड़ा गया आरोपी

एसीबी के अनुसार एएसआई सुनील बिश्नोई शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में परिवादी से एक लाख रुपए लेने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के एडिशनल एसपी Anant Kumar ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

पहले भी लग चुके हैं लापरवाही के आरोप

जानकारी के अनुसार एएसआई सुनील बिश्नोई जब सुखेर थाने में तैनात थे, तब सितंबर 2025 में आरडीएक्स क्लब एंड बार में ग्राहकों के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे थे। उस समय एसपी ने लापरवाही मानते हुए उन्हें हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया था और विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2025 में एक अन्य मामले में लापरवाही सामने आने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह सरपंच की मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर

    बीकानेर में इस जगह सरपंच की मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर

    बीकानेर: 72 वर्षीय पिता पर बेटे का हमला, लोहे के सरिये से मारपीट का आरोप

    बीकानेर: 72 वर्षीय पिता पर बेटे का हमला, लोहे के सरिये से मारपीट का आरोप

    शहर के इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिलीं 9 लड़कियां, देह व्यापार की आशंका

    शहर के इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिलीं 9 लड़कियां, देह व्यापार की आशंका

    बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर की जांच शुरू

    बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर की जांच शुरू

    इस जगह चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने से बीकानेर निवासी की मौत

    इस जगह चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने से बीकानेर निवासी की मौत

    बीकानेर: जिओ कंपनी में कार्यरत युवक की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

    बीकानेर: जिओ कंपनी में कार्यरत युवक की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत