बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, कॉन्स्टेबल की मौत, SHO घायल

बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, कॉन्स्टेबल की मौत, SHO घायल

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। पेड़ से टकराने के कारण कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे से 6 बजे तक पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक थार गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर नवलगढ़ की तरफ भाग निकली। झुंझुनूं एसपी Kavendra Singh Sagar ने बताया कि सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस ने थार का पीछा शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक यू-टर्न लेकर गाड़ी कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी।

यूटर्न लेते समय पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी

थार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी यूटर्न लेते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नवलगढ़ SHO अजय सिंह और पुलिस वाहन चला रहे कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन के एयरबैग भी खुल गए।

इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत

दोनों घायलों को तुरंत नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं SHO अजय सिंह का इलाज नवलगढ़ अस्पताल में जारी है। झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी अस्पताल पहुंचकर घायल SHO से मिले।

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने थार में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस को उनकी गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार