बोरवेल में युवती के गिरने का मामला, मेडिकल जांच के बाद किया मृत घोषित

बोरवेल में युवती के गिरने का मामला, मेडिकल जांच के बाद किया मृत घोषित

Borewell Accident: 540 फीट गहरे बोरवेल में फंसी राजस्थान की 18 वर्षीय युवती की मौत, 36 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थानी चिराग। कच्छ में हुए बोरवेल हादसे में राजस्थान के प्रतापगढ़ की 18 वर्षीय युवती इंद्रा मीणा की मौत हो गई है. करीब 36 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार को युवती को निकाला गया था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, युवती राजस्‍थान की प्रवासी मजदूर है. सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भुज तालुका के कंदेराई गांव में शौच गई थी. इस दौरान यह हादसा हुआ. किशोरी 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई थी.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल का व्यास एक फीट का था और लड़की इंद्रा बड़ी थी. ऐसे में वह बोरवेल में काफी गहराई में फंसी हुई थी, इसलिए बचाव कार्य मुश्किल हो रहा था. एनडीआरएफ (NDRF) की टीम काफी प्रयासों के बाद युवती को बाहर निकालने में सफल हो सकी. हालांकि, अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

भुज के सहायक कलेक्टर और एसडीएम एबी जादव ने कहा कि दुर्भाग्य से लड़की बच नहीं सकी. भुज के जीके जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोरी को हुक तकनीक का उपयोग करके बाहर निकाला गया, जिसमें एल और जे आकार के हुक बोरवेल में उतारे गए, दो तरफ फिट किए गए और उसे ऊपर खींचने के लिए नीचे से दबाव डाला गया.

गुजरात में मजदूरी करने जाता था परिवार

राज्य जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को एक अस्थायी यंत्र का उपयोग करके निकाला गया. हमने स्थानीय ड्रिलरों की मदद से एक अस्थायी यंत्र तैयार किया. बचाव अभियान में कई एजेंसियां ​​शामिल थीं. बता दें कि इंद्रा मीणा (18) राजस्‍थान के प्रतापगढ़ जिले तलाई पाल, ग्राम पंचायत पाल (देवगढ़ थाना क्षेत्र) की रहने वाली थी. उसके पिता का नाम कान्हा मीणा है.

उसका परिवार हर साल खेत में मजदूरी करने गुजरात जाता था. इस बार भी भाई और बहन के साथ गई इंद्रा मीणा गुजरात गई थी.  प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे प्रशासनिक अधिकारियों को इंदिरा मीणा के घर भेजा और घटना की जानकारी परिजन को दी, परिजन अब गुजरात कच्छ के लिए रवाना हो गए.

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता