डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया,अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी सांसें, पढ़े खबर

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी सांसें, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के पाली जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के जाडन गांव में एक विवाहिता चाय बनाते समय अचानक अचेत हो गई। परिजन उसे जाडन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। लेकिन, अंतिम संस्कार से पहले उसकी सांस चलने लगी। इस पर परिजन महिला को दुबारा बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला को दोबारा मृत घोषित कर दिया। जिलेभर में गुरुवार को यह चर्चा का विषय बना रहा।

मृतका के रिश्तेदार दलाराम ने बताया कि जाडन निवासी उसके रिश्तेदार केवलचंद की पत्नी गुड्डी (25) गुरुवार सुबह चाय बनाते समय अचेत हो गई। उसे जाडन अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मातम छा गया।

अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी सांसें

अंतिम संस्कार से पहले दोपहर 12.15 बजे महिलाएं मृतका को स्नान कराने की रस्म कर रही थी। तभी एक महिला ने कहा कि उसकी सांसें चल रही हैं। परिजनों ने देखा तो सांस चल रही थी। वे उसे बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे।

तीन महीने पहले दिया था बेटी को जन्म

सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि गुड्डी ने तीन महीने पहले बेटी को जन्म दिया था। उसके एक 5 साल की बेटी और 4 साल का लड़का भी है। मृतका का पति केवलचंद मजदूरी करता है।

 

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव