कल सब कुछ रहेगा बंद,कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी ने की बातचीत, पढ़े खबर

कल सब कुछ रहेगा बंद,कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी ने की बातचीत, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। इंदिरा गांधी नहर से किसानों को पूरा पानी नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को लूणकरनसर बंद रहेगा। इस दौरान किसान उग्र आंदोलन कर सकते हैं। ऐसे में समझाइश के लिए जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि लूणकरनसर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से बातचीत के बाद शांतिपूर्ण बंद रखने का आश्वासन दिया।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लूणकरणसर में सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों से लूणकरणसर के एसडीएम कार्यालय में बातचीत की। वृष्णि ने राज्य सरकार की ओर से किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूर्णतया संवेदनशील है। मुख्य सचिव स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की जा रही है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक वाजिब मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया है कि शनिवार को प्रस्तावित बंद पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा।
किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की तारीख सरकार ने दस दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी, इससे वंचित किसानों को भी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने बिजली आपूर्ति सुधार के निर्देश दिए हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार