दो जवान बेटों के साथ मां ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

दो जवान बेटों के साथ मां ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

राजस्थानी चिराग। जोधपुर जिले के ओसियां तहसील के बिगमी गांव में मां और उसके दो बेटों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। भंवरी देवी (55), नवरत्न (27) और प्रदीप (24) ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट और व्हॉट्सएप संदेशों में मानसिक उत्पीड़न और झूठे आरोपों का जिक्र किया गया है।

वाट्सएप पर छोड़ा सुसाइड नोट.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में नवरत्न ने व्हॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजकर कुछ लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और हाल ही में नवरत्न की शादी हुई थी। परिवार के मुखिया अनोपसिंह की 2012 में एक हादसे में मौत हो गई थी। तीनों के शव उनके मौसेरे भाई ने देखे और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन