अब राजस्थान की सरकारी राशन दुकानों पर मिलेगा चीनी, तेल, मसाले, चावल, तेल-साबुन समेत अन्य सामाग्री, पढ़े खबर

अब राजस्थान की सरकारी राशन दुकानों पर मिलेगा चीनी, तेल, मसाले, चावल, तेल-साबुन समेत अन्य सामाग्री, पढ़े खबर

Ration news : सरकार फिर से शुरू करेगी अन्नपूर्णा भंडार योजना

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में एक बार फिर से उचित मूल्य की दुकानों ( सरकारी राशन दुकानों) पर अन्नपूर्णा भंडार केन्द्र खुलेंगे। इन केन्द्रों पर एफएमसीजी से संबंधित तमाम रोजमर्रा की वस्तुएं (चीनी, तेल, मसाले, चावल, तेल-साबुन समेत अन्य सामाग्री) मिलेगी। ये योजना अभी प्रदेश की 5 हजार राशन की दुकानों पर शुरू करने की घोषणा की है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय इस योजना की शुरुआत की गई थी। तब जयपुर समेत प्रदेश के तमाम शहरों में राशन की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले गए थे। इन भंडार केन्द्रों पर परचूनी की दुकानों से संबंधित तमाम सामान उपलब्ध करवाया गया।

इसके खुलने से न केवल राशन डीलरों की आय में बढ़ोतरी हुई, बल्कि ग्रामीण और दूर-दराज के एरिया जहां किराने का सामान लेने के लिए लोगों को दूर एरिया में जाना पड़ता था उनको फायदा हुआ। अब भजनलाल सरकार ने वसुंधरा सरकार की इस योजना को दोबारा से शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत प्रदेश में 5 हजार राशन की दुकानों पर इस साल अन्नपूर्णा भंडार खोलने की घोषणा की है।

गहलोत सरकार ने बंद की स्कीम

साल 2018 में वसुंधरा सरकार का कार्यकाल पूरा होने और गहलोत सरकार के सत्ता में आने के साथ ही इस योजना को बंद कर दिया गया। इसके बाद गहलोत सरकार ने आमजन को राशन दुकानों पर गेहूं के साथ-साथ राशन का किट फ्री देने की योजना शुरू की। इसमें खाद्य तेल, मसालों के अलावा अन्य चीजों के पैकेट थे, लेकिन ये योजना भी सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी साल में शुरू की, जो चुनाव के बाद बंद हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव