बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना
बीकानेर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग शाखाओं से लोन लेकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। खारा औद्योगिक क्षेत्र में दाल मिल लगाने के लिए एक फर्म ने एसबीआई की रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की शाखा से 2023 में दो करोड़ का टर्म लोन लिया था। फर्म को एक करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट दी गई थी। लोन के डिस्बर्समेंट के समय अन्य सप्लायर्स से मशीनरी की खरीद दिखाकर उसके खाते में लोन की रकम जमा कराई गई। आरोप है कि बैंक की बिना सहमति मशीनरी की संख्या भी बढ़ा दी गई। इस धोखाधड़ी से ऋणी और गारंटरों को दो करोड़ 92 लाख 67 हजार 900 रुपए का फायदा हुआ। बैंक लोन की वसूली न होने एवं दृष्टिबंधक माल के खुर्दबुर्द होने के कारण बैंक को इतना ही नुकसान पहुंचा है। बैंक को दिए गए कोटेशन बिल और रसीद के आधार पर जो प्रस्तावित प्लांट एवं मशीनरी संबंधित फर्म से खरीद की जानी थी, वो मौके पर नहीं मिली। शाखा प्रबंधक आशीष गुप्ता ने कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Posts

बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह बीकानेर। सरकार अब शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी में है। पहले फेज में जयपुर,…

शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क Shani Chandrama 2026: मार्च के आखिर में शनि और चंद्रमा समसप्तक योग का निर्माण करने वाले हैं. 31 मार्च की…

You Missed

बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

बीकानेर: नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर: नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, घर में घुसा तो बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, घर में घुसा तो बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत

10वीं में फेल होने पर स्टूडेंट ने सुसाइड किया, पहली मंजिल पर फंदा लगाया

10वीं में फेल होने पर स्टूडेंट ने सुसाइड किया, पहली मंजिल पर फंदा लगाया