चाय पीने से मां-बेटे और दादी की मौत ,चाय में चायपत्ती की जगह डाल दी दीमक नष्ट करने वाली दवा

चाय पीने से मां-बेटे और दादी की मौत ,चाय में चायपत्ती की जगह डाल दी दीमक नष्ट करने वाली दवा

राजस्थानी चिराग। बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नलदा गांव में जहरीली चाय पीने से एक परिवार में मां-बेटे और दादी की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार दोपहर को दरिया (45) नामक महिला ने गलती से चायपत्ती की जगह दीमक नाशक कीटनाशक दूध में डाल दिया। चाय पीने के बाद दरिया समेत छह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसी को भी उल्टियां होने लगीं। दरिया ने बांसवाड़ा में दम तोड़ दिया, जबकि बहू चंदा (22) की रास्ते में और पोते अक्षय (14) की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शंभू (45), लालू (60), और पड़ोसी मनीष (35) का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि परिवार शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहा था। दरिया ने रसोई में रखे कीटनाशक को चायपत्ती समझकर गलती से चाय में डाल दिया। विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा