कॉमेडियन बन्नू-पंकू विवाद थाने तक पहुंचा, प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर तकरार, वीडियो वायरल

कॉमेडियन बन्नू-पंकू विवाद थाने तक पहुंचा, प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर तकरार, वीडियो वायरल

सीकर। शेखावाटी के चर्चित कॉमेडियन बनवारीलाल गोस्वामी (बन्नू) और पंकज सोनी (पंकू) के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मंगलवार रात पुलिस पंकू के घर पहुंची, जिस पर पंकज सोनी ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना नोटिस घर में घुसी, कैमरे हटाए और परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर खाली करने की धमकी भी दी। उस समय घर पर उनके माता-पिता और मामी मौजूद थे। घटना के बाद पंकू ने रोते हुए वीडियो भी शेयर किया।

बुधवार को पंकज सोनी एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रवीण नायक नूनावत से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे और बन्नू 2019 से साथ में कॉमेडी वीडियो बनाते थे और लक्ष्मणगढ़ के गाड़ोदा गांव में मिलकर जमीन खरीदकर मकान बनाया, जहां दोनों के परिवार रहते हैं।

पंकज के अनुसार 28 सितंबर 2025 से घर को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि दोस्ती के कारण घर की रजिस्ट्री नहीं करवाई, लेकिन उनके पास बिजली बिल और वीडियो जैसे सबूत मौजूद हैं।

वहीं दूसरी ओर बनवारीलाल गोस्वामी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वे लालची नहीं हैं और लोगों को बिना पूरी सच्चाई जाने टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर सबूतों के साथ अपना पक्ष रखेंगे।

बनवारीलाल ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा पंकज का साथ दिया और उनके परिवार को अपने परिवार की तरह रखा। अब मामला न्याय तक पहुंच गया है, इसलिए वे पूरी सच्चाई सामने लाएंगे। फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया से लेकर पुलिस तक चर्चा का विषय बना हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा