गैस लीक मामले में निगम की बड़ी कार्रवाई, उत्कर्ष कोचिंग की बिल्डिंग को किया सीज

गैस लीक मामले में निगम की बड़ी कार्रवाई, उत्कर्ष कोचिंग की बिल्डिंग को किया सीज

Jaipur के Utkarsh Coaching Centre को जांच पूरी होने तक किया गया सीज

राजस्थानी चिराग। जयपुर नगर निगम ने उत्कर्ष कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग को गैस लीक मामले की जांच पूरी होने तक सील कर दिया है. नगर निगम ने यह फैसला सोमवार सुबह फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के साथ बिल्डिंग की शुरुआती जांच के बाद लिया है. अब नगर निगम की टीम यह जांच करेगी कि कोचिंग संस्थान ने किन नियमों की अवहेलना की है. वहीं FSL की टीम यह जांच करेगी कि आखिर वह कौन सी गैस थी, जिसकी वजह से बच्चे बेहोश हुए, और वो गैस कहां से आई?
सोडाला एसीपी योगेश ने बातचीत में कहा, ‘जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा. कल हमें शुरुआती जांच में बच्चों से बातचीत के बाद जो कारण पता लगे थे, उसे बताया था. लेकिन सटीक वजह लोगों को पता लगनी चाहिए. जल्द ही एफएसएल की टीम यह जांच पूरी कर लेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कोचिंग संस्थान के बाद छात्रों का धरना चल रहा है. इसके मद्देनजर हमने भारी सुरक्षाबलों की यहां तैनाती की है, ताकि किसी भी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखा जा सके।

कोचिंग बिल्डिंग सील करने से पहले नगर निगम की टीम करीब 2 घंटे तक अंदर जांच करती रही. बाहर आकर नगर निगम के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की. ताज्जुब उस वक्त हुआ तब वो यह तक नहीं पता कर पाए कि हॉल ने एंट्री और एग्जिट का एक गेट है या अधिक. स्टूडेंट्स का कहना था कि उस हॉल में एक ही गेट था. लेकिन जब अधिकारी से इस बारे में सवाल पूछा तो उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने सिर्फ यही कहा कि यह जांच का विषय है.

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता